पीपलदा: पीपल्दा विधायक चेतन पटेल पहुंचे इटावा पुलिस थाने, स्वयं को गिरफ्तार करने की मांग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Pipalda, Kota | Sep 18, 2024 राजस्थान विधानसभा में पीपल्दा क्षेत्र के विधायक का 2 दिन पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वह पुलिस अधिकारियों से उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डालने को कह रहे है। बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व रात्रि को इटावा में आयोजित मेले में 60 वर्षीय बुजुर्ग को महज इसलिए पकड़ कर बन्द कर दिया कि वह मोटरसाइकिल लेकर मेले में जाना चाहता था।