पीपलदा: इटावा वीर तेजाजी डोल मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने प्रस्तुत की एक से बढ़कर एक रचनाएं
Pipalda, Kota | Sep 17, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में नगरपालिका की ओर से चल रहे सात दिवसीय वीर तेजाजी डोल मेले में सोमवार रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ जो कि देर रात चला। कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि SDM नीता वसीटा रही वही अध्यक्षता डिप्टी शिवम जोशी ने की। कवि सम्मेलन देर रात चला।