पीपलदा: राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर देर रात सड़क हादसे में लुहावद निवासी पिता-पुत्र व भतीजे की मौत, गांव में मातम
Pipalda, Kota | Sep 17, 2024 राजस्थान मध्यप्रदेश सीमा पर देर रात सड़क हादसे में पिता पुत्र व भतीजे की मौत हो गई। हादसा कोटा जिले के अयाना थाने के पास स्थित मध्य प्रदेश के ललितपुर गांव के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है तीनों ललितपुर में किसी रिश्तेदार के शोरूम के उद्घाटन में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। सूचना पर पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।