पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र में गणेशगंज चौराहे पर मोटरसाइकिल से गिरने पर विवाहित महिला की मौत शव रखवाया मोर्चरी में
Pipalda, Kota | Sep 17, 2024 जिले के इटावा थाना क्षेत्र में गणेशगंज चौराहे पर मोटरसाइकिल से गिरने पर घायल हुई महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान आज मौत हो गई पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है। मेवा बाई पत्नी पूरणमल निवासी खतौली पीपल्दा गांव से अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर आ रही थी कि गणेशगंज चौराहे पर मोटरसाइकिल से गिरने पर वह घायल हो गई थी।