पीपलदा: इटावा क़स्बे में पीपल्दा रोड पर गाय से टकराकर बाइक सवार युवक घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Pipalda, Kota | Sep 16, 2024 इटावा क़स्बे में पीपल्दा रोड़ पर मोटरसाइकिल सवार गाय से टकराकर घायल हो गया जिसको गम्भीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक अजय पुत्र हेमराज निवासी ख़्यावदा गांव से इटावा मेला देखने आ रहा था कि वह पीपल्दा रोड़ पर गाय से टकराकर घायल हो गया।उसको इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गम्भीर होने पर उसे कोटा रेफर किया गया।