पीपलदा: इटावा में पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व का आयोजन मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस
Pipalda, Kota | Sep 16, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में आज मुस्लिम समाज द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस निकाल कर मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नगर में सुबह से ही कई कार्यक्रम हुए और जुलूस निकाला गया। गेता रोड़ मदरसे राहे इस्लाम से जुलूस प्रारंभ हुआ जो मुख्य बाजार, पुराना बाजार होते हुए ईदगाह बाइपास पहुंचा।