बूंदी: गुरुनानक कॉलोनी स्थित सुने मकान से हुई 4 लाख रुपये की चोरी के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
Bundi, Bundi | Nov 27, 2024 शहर की कोतवाली पुलिस ने गुंडन कॉलोनी सूने मकान में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना अधिकारी तेजपाल सैनी ने बताया कि गत दिनों गुरुनानक कॉलोनी के सुने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चार लाख रूपए निकाल कर चोर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इकबाल व शाहरुख को गिरफ्तार किया है। दोनों चोरों से चोरी की रकम बरामद के प्रयास किए जा रहे है।