बूंदी: जिला गोपालन समिति की बैठक में 18 गौशालाओं के संचालन के लिए ₹2.49 करोड़ की राशि का हुआ अनुमोदन
Bundi, Bundi | Nov 27, 2024 बूंदी जिला गोपालन समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गौसंरक्षण एंव संवर्धन निधि संशोधित नियम 2021 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत पहला चरण (अप्रैल, मई, जून, जुलाई) के लिए 120 दिवस का 18 पात्र गौशालाओं के 2.49 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई। इस दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।