बूंदी: नगर परिषद बूंदी के गैराज शाखा प्रभारी हुए लापता, परिजनों ने थाने में दी प्राथमिकी
Bundi, Bundi | Nov 27, 2024 नगर परिषद की गैराज शाखा में प्रभारी के रूप में कामकाज देखने वाले कर्मचारी पहलाद मंगलवार को अचानक लापता हो जाने पर छोटे भाई नारायण नागर ने सदर थाना पहुंचकर पुलिस को गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार आयुक्त द्वारा कर्मचारियों को किसी मामले को लेकर कारण बताओं नोटिस जारी किया था जिसके बाद से ही कर्मचारी घर से कार्यालय जाने की कहकर लापता है