बूंदी: 75वें संविधान दिवस पर सभापति ने सूचना केंद्र में प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया
Bundi, Bundi | Nov 26, 2024 संविधान दिवस एवं संविधान अंगीकरण के स्वर्णिम 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के देवपुरा स्थित जिला सूचना केंद्र परिसर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान सूचना जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सहीत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।