मंडला: कान्हा के अधिकारियों से बात नहीं बनी, वन्य जीव प्रेमियों का चौथे दिन भी धरना जारी
Mandla, Mandla | May 8, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग पर सामाजिक संगठनों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी 4 बजे तक जारी रहा। प्रदर्शनकारी ने कान्हा प्रबंधन पर लापरवाही, पारदर्शिता की कमी और वन्यजीव सुरक्षा में गंभीर चूक के आरोप लगाए हैं। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।