पटोरी: भाऊआ और बाजितपुर बाजार से चार शराबी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए
समस्तीपुर के पटोरी उत्पाद विभाग ने शराब नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। भाऊआ और बाजितपुर बाजार में चलाए गए अभियान के दौरान सभी को नशे की हालत में पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में बाजितपुर के संतोष कुमार राय और अमरजीत कुमार तथा पटोरी शिवरामा के विजय कुमार और लाल बाबू मांझी शामिल हैं।