कलेक्टर आकाश छिकारा ने ग्राम पंचायत तालदेवरी में आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया और अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी ली। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख की त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर प्रारंभ किया गया है।