दातागंज: दातागंज के किसनी महेरा गांव में 4 माह पहले शादी के बाद ससुरालियों ने महिला को घर से निकाला, पुलिस से की शिकायत
गुरुवार को पीड़ित महिला ने मूसाझाग थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 4 माह पहले किसनी महेरा गांव में हरिश्चंद्र के साथ हुई थी। लेकिन दहेज कम मिलने के चलते ससुराल जन मारपीट करते थे,और आज उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया है।