बक्सर: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एसडीएम व एसडीपीओ गुलाब लेकर सड़क पर उतरे
Buxar, Buxar | Apr 22, 2026 शहर के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित टाउन थाना के सामने यातायात नियमों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम अविनाश कुमार, सदर एसडीपीओ गौरव पांडे, रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी और नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।