लालगंज: बेदउर गांव में घर के अंदर बिजली करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
हलिया थाना क्षेत्र के बेदउर गांव में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे घर में बिजली की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति अचेत हो गया। पोते की सूचना पर रोपाई कर रहे परिवार के सदस्य घर आकर एंबुलेंस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।