खरीक: शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
इस्माइलपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन आरोपितों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी सोनू कुमार, कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत पीरगंज डिमंडी निवासी अमित कुमार तथा गरैया निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।