हसपुरा: हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित बुनियाद केंद्र के सभा कक्ष में वरिष्ठ नागरिक पहल संघ की बैठक हुई, अधिकारों की दी गई जानकारी
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित बुनियाद केंद्र के सभा कक्ष में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक पहल संघ की बैठक हुई।अध्यक्षता रिटायर्ड हेडमास्टर रामशकल सिंह ने की। मौके पर जिला प्रबंधक अरूण कुमार , संघ के सचिव विद्यानंद सिंह , केंद्र प्रबंधक इमरारान अहमद , कोषाध्यक्ष हृदयानंद सिंह सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। अधिकारों व कर्तव्यों कि जानकारी दी गई।