सागर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेरोजगार लोगों के नाम पर फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि, करीब 30 लाख रुपये का सोना और नोट गिनने की मशीन बरामद की है।
जांच में 30 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से कई कंपनियों के एटीएम, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
है।
#sagarmp #sagar #viral #trend #sagarpolice