सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारी बैठे धरने पर
हसायन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय सचिव ठा.राम जादौन भारतीय किसान यूनियन भानु के सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ सिकंदरा राऊ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए है। उनकी मांग है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा वह धरने पर बैठे रहेंगे।