शिवपुरी नगर: भाजपा विधायक देवेन्द्र जैन को सवर्ण समाज संगठन ने सौंपा ज्ञापन, UGC नियम, SC/ST एक्ट व आरक्षण पर जताई आपत्ति
जिला शिवपुरी में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार दोपहर लगभग 12बजे भाजपा विधायक देवेन्द्र जैन को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 13 जनवरी 2026 को प्रस्तावित नए ड्राफ्ट रेगुलेशन का विरोध जताया।