पूर्णिया पूर्व: जानकीनगर थाना पुलिस ने व्यक्ति को प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के साथ किया गिरफ्तार
जानकीनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि चोपड़ा लाईन बाजार स्थित छोटा बुक सेंटर के पास मनोज कुमार नामक व्यक्ति प्रतिबंधित दवा कोडिन सिरफ काफी मात्रा में लाल रंग के थैला में रखा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल छोटू बुक सेंटर के पास पहुँचकर उक्त व्यक्ति को प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ गिरफ्तार किया गया।