पूर्णिया पूर्व: चित्रवानी रोड के समीप ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में दिनदहाड़े एक अपराधी ने लूटपाट की कोशिश की पुलिस जांच में जुटी
पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में लूटपाट करने की नीयत से एक लुटेरा हेलमेट पहन और हाथों में चाकू लेकर अंदर घुसा और चाकू दिखाते हुए बैग रुपए भरने की बात कही। कैशियर ने चालाकी दिखाते हुए बैंक में लगा सायरन बजा दिया। अपराधी मौके से फरार हो गए।