हरलाखी: फूलहर SSB बीओपी के जवानों ने 67 बोतल शराब बाइक के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन फुलहर एसएसबी बीओपी के जवानों 67 बोतल शराब बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना के डुम्हारपट्टी गांव के बिनोद कुमार बताये गये है। जब्त शराब बाइक के साथ गिरफ्तार शराब धंधेबाज को एसएसबी जवानों ने आगे की कारवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस को सौप दिया है।