हरलाखी: हिसार नीम चौक के निकट खिरहर पुलिस ने 150 बोतल शराब 2 साईकिल के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी प्रखंड के उमगांव से बेनीपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क में हिसार नीम चौक के निकट खिरहर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 150 बोतल शराब 2 साईकिल के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज बासोपट्टी थाना के कोदरकट्टा गांव निवासी नागेंद्र मंडल के पुत्र आकाश कुमार बताये गये। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।