राजगढ़: राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मोहनपुरा डैम पर बने कृषि धाम का निरीक्षण किया
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब राजगढ़ के मोहनपुरा डैम पर स्थित कृषि धाम का कृषि वैज्ञानिकों प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि धाम में की जा रही खेती की जानकारी ली और अधिकारियों से चर्चाकी। इस दौरान कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा उद्यानिकी आयुक्त सौरभ सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।