घर में छिपा था सर्प, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू रामपुर बघेलान नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सर्प पिछले तीन दिनों से एक घर के अंदर छिपा हुआ था। सर्प के घर में मौजूद होने की जानकारी से परिवार सहित आसपास के लोग भी परेशान रहे।
सूचना मिलने पर वन विभाग सतना की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 3 फीट लंबे सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित बॉक्स में रखा गया और वन क्षेत्र में छोड़ने के लिए टीम अपने साथ ले गई।
वन विभाग की टीम की तत्परता से सर्प को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
Huzur, Bhopal | Aug 11, 2026