हसनपुर: सैद नगली क्षेत्र के कस्बा ढक्का में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, कई मकान ध्वस्त, परिवारों में मचा हाहाकार
सैद नगली क्षेत्र के कस्बा ढक्का में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम समाज और नहर की जमीन पर बने कई मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुलडोजर चलते ही प्रभावित परिवारों में चीख-पुकार मच गई और महिलाओं।