बिंदकी: कुंदनपुर में बच्चों के विवाद में एक युवक को पड़ोसी ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के समीप कुंवरपुर रोड स्थित कुंदनपुर में शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे बच्चों के विवाद में बड़े लोगों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें अवनीश उम्र 24 वर्ष हाल पता कुंदनपुर व मूल निवासी जनपद जालौन को उसके पड़ोस में रहने वाले शोबरन ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।