डिंडौरी: सीएम राईज स्कूल भवन चरगांव में वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित, विधायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष शामिल
डिंडौरी जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत सीएम राईज स्कूल भवन चरगांव में विकसित भारत जी रामजी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार लगभग 2:30 शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने सभा को संबोधित करते हुए विकसित भारत जी राम योजना की विस्तृत जानकारी दी।