हसनपुर: आदमपुर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण पशु शाला की दीवार गिरी, टला बड़ा हादसा
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा में गुरुवार देर रात लगातार बारिश के कारण एक पशुशाला की दीवार ढह गई। यह पशुशाला रोजगार सेवक रघुवीर सिंह की थी। हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के समय दीवार के पास कोई व्यक्ति या पशु मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।