गुमला: बाईपास मोड़ पर ट्रेलर ने पेड़ को मारी टक्कर, आग लगी, चालक गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Feb 19, 2026 गुमला छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिलम बायपास मोड में ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर एक पेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद ट्रेलर में आग लग गई। आग लगने से ट्रेलर चालक जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर गुमला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।