लालगंज: सेमरा प्रताप गांव के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
लालगंज के वाराणसी रीवा हाईवे पर गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे सेमरा प्रताप गांव के पास हुए स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई । जबकि दूसरे को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक ओमचंद अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई।