बिलासपुर: 10:55 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे 12 कर्मचारियों को नगर निगम आयुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
10:55 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे 12 कर्मचारी: नगर निगम आयुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस बिलासपुर, शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के विकास भवन के औचक निरीक्षण में सुबह 10:55 बजे तक 12 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया।