कौंच: डीएम-एसपी ने कोंच में स्कूल चलो अभियान को दिखाई हरी झंडी, शिक्षकों का किया सम्मान और गौशाला का किया निरीक्षण
Konch, Jalaun | Jul 6, 2026 कोंच में सोमवार दोपहर 12 बजे डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों को पुस्तक किट वितरित की गई और नामांकन बढ़ाने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएसए चंद्रप्रकाश, सीडीओ कुमकेन्द्र कलाकर मौजूद रहे, वहीं डीएम एसपी ने गौशाला का निरीक्षण कर गोवंशों को चना गुड़ खिलाया।