काकादेव पुलिस का बड़ा एक्शन, वांछित शातिर अजय कुमार गिरफ्तार!
कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना काकादेव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, जबकि क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।
📍 स्थान: काकादेव, कानपुर
.
.
.
.
.
#Kanpur #KakadevPolice #KanpurPolice #CrimeNews #BreakingNews