RTO को चकमा देने के लिए ट्रक ड्राइवर ने खेला 'पुष्पा' वाला दांव! झुकेगा नहीं साला शायद यही सोचकर ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक ओवरलोड ट्रक चालक ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। RTO टीम ने ट्रक को रोकने की कोशिश की तो चालक ट्रक को रॉन्ग साइड दौड़ाते हुए फरार हो गया। पीछा कर रही टीम को रोकने के लिए उसने पत्थरों से भरे ट्रक का गेट खोल दिया, जिससे हाईवे पर बड़े-बड़े पत्थर बिखर गए। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया और बड़ा हादसा होते-होते बचा। आख़िरकार पुलिस और प्रशासनिक टीम को खुद सड़क पर उतरकर पत्थर हटाने पड़े। #GreaterNoida #PushpaStyle #TruckDriver #RTO #EasternPeripheralExpressway UPNews BreakingNews ViralNews