अल्बर्ट एक्का (जारी): नदी-नालों का गिरता जलस्तर, मिर्च की खेती पर संकट किसान चिंतित
जारी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती हो रही है, लेकिन अब यह खेती गंभीर संकट से जूझ रही है। क्षेत्र के अधिकांश किसान सिंचाई के लिए नदी और नालों के पानी पर निर्भर हैं। इधर नदी-नालों का जलस्तर तेजी से गिरने लगा है, जिससे खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। पानी की कमी के कारण कई खेतों में मिर्च की फसल मुरझाने लगी है।