केसठ: केसठ स्थित प्रसिद्ध भवानी माता मंदिर परिसर में गंदे पानी से श्रद्धालु परेशान, लोगों ने की बैठक, निकासी व्यवस्था की मांग
Kesath, Buxar | Aug 20, 2026 केसठ स्थित प्रसिद्ध भवानी माता मंदिर परिसर में गंदे पानी के जमाव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आसपास के इलाकों से बहकर आ रहा गंदा पानी मंदिर परिसर में जमा हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान काफी असुविधा हो रही है।