पन्ना: कलेक्टर उषा परमार ने स्कूलों में बच्चों को किया प्रेरित, मध्यान्ह भोजन का जायजा लिया
Panna, Panna | Apr 4, 2026 शासन के निर्देशानुसार चल रहे प्रवेशोत्सव और स्कूल चलें हम अभियान के तहत ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ऊषा परमार ने जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के साथ विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई का महत्व समझाया और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया|