घुवारा: भगवा थाना दिवस: जमीनी विवादों के समाधान के लिए संयुक्त टीम ने सुनी शिकायतें
थाना भगवा में थाना दिवस आयोजित किया गया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे कार्यक्रम में तहसीलदार पीएस ठाकुर, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा सहित पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्रवासियों की जमीनी विवाद संबंधी शिकायतें सुनीं। कुछ मामलों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है।