विजयनगर: कटारिया ग्रीन केकड़ी में मानस योग साधना शिविर में सेवा, तप और सुमिरन के महत्व पर हुआ मंथन, वक्ताओं ने किया संबोधित
बढ़ते कदम संस्थान और तप सेवा सिमरन समिति के संयुक्त तत्वावधान में कटारिया ग्रीन केकड़ी में आयोजित मानस योग साधना शिविर में शनिवार को शाम 5 बजे मेरठ की आध्यात्मिक प्रमुख श्यामा दीदी एवं राधा दीदी ने सहभागिता कर साधकों को सेवा,तप और सुमिरन के महत्व से अवगत कराया।कार्यक्रम का संचालन कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच ने किया।