चाईबासा। जिले के जैंतगढ़ बैतरणी नदी में नहाने के दौरान गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे एक 12 वर्षीय आरियान सरबर की डूबकर मौत हो गई। आरियान ओडिशा के चंपुआ का रहने वाला था और एक दिन पहले अपने मामा के घर जैंतगढ़ आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरियान दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था तभी गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।