भोरे: लोकसभा चुनाव को लेकर अप बॉर्डर पर बने स्टैटिक पुलिस पोस्ट की जांच करने पहुंचे SHO, UP से आने वाले वाहनों की होगी चेकिंग
भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सोमवार को UP के बॉर्डर पर बनाए गए स्टैटिक पुलिस पोस्ट की जांच करने पहुंचे। यूपी से आने वाले वाहनों की बगैर जांच के एंट्री नहीं मिले इसके लिए उन्होंने अफसर को चेताया। पाखोपाली चेक पोस्ट पर पहुंचकर थानाध्यक्ष ने घंटो जांच भी की। उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों में शराब,नगद, हथियार,आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिए।