खलीलाबाद: बखिरा थाने की पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार एक पीड़ित के खाते में ₹4,265 की धनराशि कराई वापस
एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को ₹4,265 की धनराशि वापस दिलाई।जानकारी के अनुसार,ग्राम परसुइया निवासी रंजीत यादव के पुत्र से 11 जनवरी 2025 को एक अज्ञात साइबर ठग ने फोन कर बहला-फुसलाकर ₹13,714 खाते में ट्रांसफर करा लिए थे।यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने रविवार सायं 4:30 बजे दी।