कांके: किशोरगंज: 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को 24 घंटे में मिली सर्वजन पेंशन योजना और आयुष्मान कार्ड
Kanke, Ranchi | May 18, 2026 किशोरगंज के 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम नाथ को 24 घंटे में सर्वजन पेंशन योजना का लाभ और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया। रविवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कर उनके घर पहुंचकर पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड सौंपा।