पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सतना में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया, 100 वाहनों पर हुई कार्रवाई
मप्र. पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सतना की यातायात पुलिस ने शहर के सिविल लाइन इलाके से वाहन चेकिंग अभियान की शुरुआत की है । सिविल लाइन के अलावा यातायात पुलिस ने शहर के अन्य स्थानों में वाहनों की चेकिंग की । यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनों को रोककर चलानी कार्रवाई भी है । जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 5 बजे तक करीब 100 वाहनो पर चालानी कार्रवाई की गई है ।