पन्ना: आकाशीय बिजली की चपेट में आए 1 की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल; जिला चिकित्सालय से जबलपुर रेफर
Panna, Panna | Jun 28, 2024 पन्ना नगर में 2 नवयुवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिनमें से 1 की दर्दनाक मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जानकारी के अनुसार राज वर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष और रेहान खान उम्र लगभग 18 वर्ष दोनों निवासी गाड़ीखाना रानीगंज बीती शाम धरम सागर तालाब के किनारे टहल रहे थे, बारिश होने से दोनों नवयुवक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।