पन्ना: मानदेय में कटौती के खिलाफ पन्ना नगर की शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Panna, Panna | Jun 27, 2024 पन्ना नगर की शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्हीएस उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक आधा अधूरा मानदेय मिलने की शिकायत की है, और मई महीने का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही, मार्च से शासन द्वारा बढ़ाई गई 4000 रुपए प्रति माह की राशि भी अभी तक उनके खातों में नहीं आई है।