पन्ना: कलेक्टर की बेरुखी के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच सौंपा ज्ञापन।
Panna, Panna | Jun 28, 2024 पन्ना में शासकीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन और आंगनबाड़ी केंद्रों में साझा चूल्हा संचालित करने वाली महिलाओं एवं रसोइयों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। इन महिलाओं की प्रमुख मांगें मध्याह्न भोजन की राशि में वृद्धि और रसोइयों को काम से नहीं निकाले जाने से संबंधित थीं।